सेमीफाइनल मैच में सीवान ने सोनबरसा को दो-एक से हराया

– 19 को एक दिवसीय महिला फुटबॉल का फाइनल मैच सीवान व मैरवा के बीच

◆परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया. प्रखंड़ के नूराहता बंगला ग्राउंड खेल मैदान में शनिवार को सैफ़ी फुटबॉल टूर्नामेंट के तत्वावधान में टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मैच नाशा क्लब,सीवान व सोनबरसा के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में दोनोंं टीमों बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए नाशा क्लब सीवान ने सोनबरसा को दो-एक गोल से परास्त कर दिया. इसप्रकार नाशा क्लब,सीवान ने इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अपना स्थान पक्का कर लिया.इस मौके पर मुख्य अतिथि एसरार अहमद उर्फ श्याम बाबू, डॉ अनिल सिंह, शाहिद रजा, आनंद सिंह, इरफान सैफीआदि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया. निर्णायक की भूमिका नेयाज अहमद, संजर अली व अब्दुल वाहिद ने निभायी. थे. इस मौके पर टूर्नामेंट अध्यक्ष इरफान सैफ़ी,इसराफिल सैफ़ी, लालबाबू गद्दी,जुनैद सैफ़ी, संतोष चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद थे. दूसरा सेमीफाइनल मैच रविवार को यूनाइटेड क्लब,सीवान बनाम मीरगंज के बीच खेला गया.इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 दिसंबर को खेला जायेगा. वहीं सैफी फुटबॉल टूर्नामेंट के तत्वावधान में 19 दिसंबर को एक दिवसीय महिला फुटबॉल का फाइनल मैच खोदाईबारी, सीवान व मैरवा के बीच खेला जायेगा.