भाला से गोदकर युवक की हत्या शव पहुंचते ही मचा कोहराम
◆परवेज अख्तर/सिवान;
दरौंदा. थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर मठिया गांव में शनिवार की देर संध्या हुई युवक की भाला घोंपकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरप्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मृतक राजकुमार गिरी के पड़ोसी 19 वर्षीय प्रशांत गिरी है. इधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है. इसके अलावा हत्या मामले में किन-किन लोग शामिल है. किन कारणों से राजकुमार गिरी की हत्या की गई. इसको लेकर पूछताछ के साथ जगह-जगह पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ज्ञात हो कि शनिवार की संध्या पड़ोसियों के साथ हुई विवाद में राजकुमार गिरी को मकान से तकरीबन सौ कदम की दूरी पर भाला गोदकर हत्या कर दी गई थी. इधर हादसे के बाद मौके पर घंटों अफरा-तफरी मचा रहा. मृतक के शरीर पर कई जगह भाला से गोदने के बाद घाव का निशान दिखाई पड़ रहे है.
——————–
पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही मचा कोहराम
इधर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार वाले शव को गोद मे लेकर घाटों रोते-विलखते रहे. मृतक की मां शीला देवी तथा पत्नी दीपा देवी की रो-रोकर स्थित काफी बिगड़ गई है. युवक का शव जैसे ही उनके घर पहुंचा सैकड़ों लोगों की भारी-भीड़ एकत्रित हो गई. गौरतलब हो कि युवक राजकुमार गिरी की शादी तीन साल पूर्व सारण के जनता बाजार स्थित पेटढिया गांव की दीपा के साथ हुई थी. राजकुमार बालू की ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था. मृतक के एक वर्षिय लड़का अंकुश कुमार है. वहीं पत्नी दीपा देवी गर्भवती है. अब परिवार का देख-रेख कौन करेगा परिजनों को चिंता सता रहीं हैं. परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोसियों के साथ पिछले कई माह पूर्व से मुकदमा चल रहा था. इसी मुकदमे के चलते अपने आप को केस में उलझते देख शनिवार की देर संध्या राजकुमार गिरी पर लाठी डंडे के अलावे भाला से लगातार हमला किया गया. जिसके कारण राजकुमार गिरी की मौत हो गई.
——————-




Recent Comments