जमीनी विवाद को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में महिला की मौत
परवेज अख्तर/सिवान;
दरौंदा. थाना क्षेत्र के सहदौली गांव में शनिवार की संध्या दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर उत्पन्न हुई तू-तू मैं-मैं व हाथापाई की घटना में महिला की मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि महिला अपने पड़ोसियों के साथ तू-तू मैं-मैं हाथापाई कर रही थी इसी दौरान अचानक मूर्छित होकर जमीन पर जा गिरी और गिरते ही महिला की मौत हो गई.मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सहदौली निवासी शुभ नारायण यादव की 55 वर्षीय पत्नी पानमति देवी है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि अभी तक कि घटना के बारे में सही ढंग से कोई भी जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.

Recent Comments