सीवान :चाय दूकानदार ने भाजपा के जीत पर मुफ़्त में पिलाई चाय

गोरियाकोठी
प्रखंड के जामो बाजार में मंगलवार को एक चाय दूकानदार ने भाजपा की जीत के ख़ुशी में लोगो को सुबह से दोपहर तक मुफ़्त में चाय पिलाया।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव का जैसे ही भाजपा की जीत की खबर मिली की जामो के रंजन मिष्ठान भण्डार ने अगले दिन अपने दुकान पर मुफ़्त में चाय पिलाने की धोषणा कर दिया।
और मंगलवार को दूकानदार सुबह से दोपहर तक लोगो को मुफ़्त चाय पिलाकर भाजपा की जीत की खुशियां बाटता रहा।
दूकानदार रंजन मोदनवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन ह। उसने अपने दुकान में हर तरफ नरेंद्र मोदी का बड़े बड़े पोस्टर हमेशा लगाये रहता है।
इधर मंगलवार को सुबह से दोपहर तक लगभग सैकड़ो लोगो को मुफ़्त चाय पिलाई।बीजेपी के जिला महामंत्री मनोज गुप्ता भी उस दुकान पर पहुँच कर चाय की चुस्किया ली। और दूकानदार को अपने हाथ से चाय पिलाकर उसे सम्मान दिये। इस दौरान बृजकिशोर सिंह, प्रमोद सोनी, भीम शुक्ला, कन्हैया गिरी,मुकेश गुप्ता, राजू गुप्ता,संतोष उपाध्याय,अशोक चौधरी, रविकुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।




Recent Comments