छपरा । भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण की कार्यसमिति की बैठक शक्ति शांति एकेडेमी आमी में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष राजेश ओझा ने किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश के सह संगठन मंत्री रत्नाकर जी, प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा, सत्तारूढ़ दल सह सचेतक जनक सिंह, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह, छपरा जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव आदि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। राजनीतिक प्रस्ताव तरैया विधायक सह उप सचेतक जनक सिंह ने प्रस्तुत किया। जिसका समर्थन अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह तथा छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने समर्थन किया। शोक प्रस्ताव भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने प्रस्तुत किया। दो मिनट का मौन रखकर कोरोना महामारी से मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला कार्यसमिति के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री रत्नाकर जी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री बेबी कुमारी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,बिहार भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य , अनिल कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी ,लक्ष्मी ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, आईटी सेल जिला सह संयोजक नितिन राज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल: पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, वंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय समेत पार्टी के प्रभारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।