*👉जुलाई माह मासिक फ़लादेश👈*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
🤜मेष राशि :-
सकारात्मकता :- अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश भी होंगे। यात्राओं की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को थोड़ा-सा यथार्थपरक भी रखें। थोड़ा धैर्य रखें। आर्थिक तंगी आज खत्म हो सकती है। अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे।
नकारात्मकता :- किसी खास काम के लिए आपको जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। आज किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। इससे मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। गप्पे, कानाफूसी या किसी की बुराई करने से आपका ही नुकसान होगा। सावधान रहें। आलस्य के कारण आज आप कोई अच्छा मौका भी गंवा सकते हैं।
उपाय :- खाने की थाली में ही हाथ न धोएं।
प्यार :- पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है, मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
करियर- आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य :- सेहत सामान्य रहेगी। जरूरी चेकअप हो सकता है।
🤜वृष राशि :-
सकारात्मकता :- थोड़ा निवेश करने के बारे में विचार करें। किसी अनुभवी से भी सलाह लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज होने वाली मुलाकातें और बातचीत में आप अपनी बात रख सकेंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। दूसरों की परेशानियों से आप जितनी सहानुभूति रखेंगे, आपको आगे चल कर उतना ही फायदा होगा। स्थितियों के अनुसार काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ सकती है। कहीं से अचानक आपको उपहार मिलने के योग हैं।
नकारात्मकता :- दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी भरा रहेगा। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे। महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में होने से असामंजस्य की स्थिति बना सकता है। आज आप जो भी काम करें, सावधानी से करें तो अच्छा है।\
उपाय :- मोगरा, ट्यूलिप या किसी फूल की खुशबू वाला परफ्यूम यूज करें।
प्यार :- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए भी दिन अच्छा और अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।
करियर- अधिकारी आपकी बातों से सहमत रहेंगे। कामकाज में सुधार हो सकता है। बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। स्टूडेंट्स को औसत सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य :- थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।
🤜मिथुन राशि :-
सकारात्मकता :- आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके लिए दिन उत्साह वर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है। कुछ नए संबंधों की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। विपरीत लिंग के लोग जरूर आपकी बातें गौर से सुनेंगे और आपको समझेंगे। आपको उनका समर्थन मिल सकता है। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले आज सुलझ भी सकते हैं। परिवार का जो भी मामला है, उसकी गहराई तक जाएं। आपको समाधान मिलने के योग हैं। कई दिनों से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध भी मधुर हो सकते हैं।
नकारात्मकता :- परिवार की चिंता और कॉम्पिटीशन रहेगा। पैसा मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। साथ के लोगों से बिना बात ही बहस होने के योग हैं। बेहतर रहेगा कि ऐसे मामले ही न उठाए जाएं, जो विवादास्पद हैं। कुछ जिद्दी और घमंडी लोगों से मुलाकात हो सकती है। ऐसे लोगों से आज उलझन भी होगी। नहीं चाहते हुए कर्जा लेना पड़ सकता है या किसी का पैसा आप पर उधार हो सकता है।
उपाय :- नमक के पानी से पैर धोएं।
प्यार :- लव प्रपोजल देने के लिए दिन ठीक है। शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है। प्रेम बढ़ेगा।
करियर :- बिजनेस में किसी तरह का जोखिम न लें। उधार दिया पैसा वापस नहीं मिल पाएगा। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।
स्वास्थ्य :- पुरानी बीमारियों में थोड़ा आराम मिल सकता है।
🤜कर्क राशि :-
सकारात्मकता :- समय अच्छा है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव लाना पड़ता है, तो भी संकोच न करें। चाहे वो दिशा कोई भी हो। मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। प्रेमी से अपनी भावनाएं जताने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। नए एग्रीमेंट होने या नए संबंध बनने की संभावना है।
नकारात्मकता :- आज अपने मन की बात कहने में समस्या हो सकती है। बिना मांगे किसी को राय देना भारी पड़ सकता है। आज आप जो भी कहें, सोच विचार कर ही कहें।
उपाय :- रोटी बिना घी की खाएं।
प्यार :- प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
करियर- कारोबार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
स्वास्थ्य :- पुराने रोग खत्म होंगे, सेहत में भी सुधार होगा।
🤜सिंह राशि :-
सकारात्मकता :- जरूरी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। उलझी हुई स्थितियां आप संभाल सकते हैं। कुछ छोटे-मोटे विवाद भी सुलझ सकते हैं। आप अपना हित देख कर काम करेंगे। बुद्धिमानी से आप परेशानियों से निपट सकते हैं। बिजनेस में कोई नया फैसला लेना पड़ेगा और वो आपके ही फेवर में रहेगा। सोचे हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। साझेदारी के कामों में सहयोग और सफलता मिल सकती है।
नकारात्मकता :- ऑफिस या वर्क प्लेस पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं। लोगों की बातों मेंं फंस कर अपना समय भी खराब कर सकते हैं। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। फालतू खर्चा हो सकता है। किसी खास काम में जल्दबाजी न करें। परेशान हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय :- काला नमक पानी में बहाएं।
प्यार :- लव लाइफ में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें।
करियर- जल्दबाजी में कोई काम न करें। बिजनेस में फायदा हो सकता है। सिंह राशि के स्टूडेंट्स थोड़े परेशान भी हो सकते हैं।
स्वास्थ्य :- पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
🤜कन्या राशि :-
सकारात्मकता :- मेहनत और बुद्धिमानी से बड़ा लक्ष्य, चुनौती और सफलता मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज आपको किसी खास मामले में तुरंत कोई फैसला करना पड़ सकता है। ऑफिस में कॉम्पिटीशन रहेगा। आपकी कोशिश हर समय दूसरों का ध्यान आकर्षित करने की रहेगी। पार्टनर से सहयोग की आशा रहेगी। उलझे हुए कुछ मामले आप अपनी बुद्धि से निपटाने की कोशिश कर सकते हैं।
नकारात्मकता :- ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। अचानक मिलती परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से फालतू विवाद हो सकता है। कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी। फालतू कामों में पैसा और समय खराब हो सकता है। दौड़-भाग भी रहेगी। कामकाज में रुकावटें आने से आपका मूड भी खराब हो सकता है।
उपाय :- अपोजिट जेंडर वालों की बुराई न करें।
प्यार :- जीवनसाथी से सहयोग और गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
करियर- कार्यालय अथवा दुकान खरीदने का मन बनेगा। कारोबार के लिए यात्रा का योग है। नौकरी में परेशानी हो सकती है। कन्या राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य :- सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नींद की कमी रहेगी। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है।
🤜तुला राशि :-
सकारात्मकता :- कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। हो सकता है आप यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनता है, तो फोन पर लंबी बातचीत होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद भी कर सकता है। अच्छी ग्रह स्थिति बन रही है। उलझन भरी स्थितियों का कोई समाधान भी आप निकाल सकते हैं। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपको बुद्धि और तर्क के दम पर अपने कामों में सफलता मिल सकती है।
नकारात्मकता :- प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। जमीन जायदाद खरीदने में जल्दबाजी न करें। नुकसान हो सकता है। अपने आसपास या साथ के ही किसी व्यक्ति से लेन-देन की बात शेयर न करें।
उपाय :- किसी की शिकायत या चुगली करने से बचें।
प्यार :- पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है। साथ काम करने वाले या अपने से जुड़े किसी अपोजिट जेंडर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
करियर- व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर ही रहने की कोशिश करें। लेन-देन गुप्त रखें। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य :- मौसमी रोग होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
🤜वृश्चिक राशि :-
सकारात्मकता आपके लिए दिन बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम का निमंत्रण हो, तो जाना न भूलें। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको अपने नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा भी मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं। दोस्त आपको भावनात्मक संतुष्टि देंगे, उनसे कोई फायदा भी हो सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म हो सकती है। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा।
नकारात्मकता :- कुछ मौके और समय आप फालतू गंवा सकते हैं। अपनी आदतों को लेकर सीरियस रहें। कागजी कामकाज में परेशानियां आ सकती हैं। कागजी कार्यवाही में आपका मन कम ही लगेगा। आज आप किसी काम को आगे टालेंगे तो आपको ही नुकसान हो सकता है। परिवार और पैसे के मामलों के बीच उलझन भी हो सकती है।
उपाय :- गुनगुने पानी से गरारे करें।
प्यार :- प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकते हैं। विवाद होने की संभावना भी बन रही है। वृश्चिक राशि के अविवाहित लोग प्यार का इजहार न करें।
करियरव्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य :- दिन थकान भरा रहेगा। आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है।
🤜धनु राशि :-
सकारात्मकता :- आपके किए गए काम किस्मत के सहयोग से पूरे हो सकते हैं। अपने फायदे की चिंता जरूर करें। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। कुछ नए और अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं जिन्हें आपको बिना समय गंवाए मानना होगा। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपको धार्मिक काम करने के लिए उकसाएगा। आज किसी भी काम के लिए पूरा कॉन्फिडेंस जरूरी है। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो सकते हैं।
नकारात्मकता :- आपके कुछ काम बाकी रह सकते हैं। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। इससे खास काम भी अधूरे रह सकते हैं। आपके मन में स्वार्थपूर्ण विचार आज आ सकते हैं। आज आपके फैसलों में कोई दखल दे सकता है। इससे आपका मूड भी खराब हो सकता है।
उपाय :- खाना खाकर आधे घंटे तक पानी न पिएं।
प्यार :- लव पार्टनर पर खर्चा अधिक हो सकता है। लवर या जीवनसाथी पर गुस्सा न करें। अपनी भावनाएं जबरदस्ती न थोपें।
करियर-नौकरी और बिजनेस में विशेष लाभ की संभावना बन रही है। आज इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल सकेगी।
स्वास्थ्य :- मसल्स संबंधी प्रॉब्लम हो सकती है। सावधान रहें।
🤜मकर राशि :-
सकारात्मकता :- दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में ही पूरा दिन निकल सकता है। धैर्य रखें और लोगों की बात ध्यान से सुनते रहें। उनकी कुछ बातें आपके लिए भी काम की हो सकती है। चुनौतीपूर्ण स्थितियां आपके हित में हो सकती है। आज किए गए काम आपको आने वाले दिनों में फायदा दे सकते हैं। आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं।
नकारात्मकता :- सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। कोई नया काम शुरू न करें। आपके लिए दिन थोड़ा टफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं। आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा। आप खुद एकाग्र होने की कोशिश करेंगे, तो साथ के लोग आपको परेशान भी कर सकते हैं। आप अपनी बात, जिद या स्टाइल पर न अड़े रहें। दूसरों की बात से सहमत होने के लिए आपको खुद को मनाना पड़ेगा। इस कारण आपके मन में तनाव भी हो सकता है।
उपाय :- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।
प्यार :- अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा। करियर- बिजनेस में फायदा कुछ कम ही होगा। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य :- पानी से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं, सावधान रहें।
🤜कुंभ राशि :-
सकारात्मकता :- परिवार की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकता है। आपकी दिनचर्या बदल सकती है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके आपको मिल सकते हैं। कोई व्यक्ति आपसे किसी बारे में विचार जानने की कोशिश करता है, तो अपनी बात बहुत साफ ढंग से रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध और गहरे भी हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी पूरे होने के योग हैं। कोई लक्ष्य तय करें। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ उसमें जुट जाएं। आज आप खुद के सच्चे साथी बनेंगे। आपके काम बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं।
नकारात्मकता :- अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी जिम्मेदारियां निभाने में परेशानी हो सकती है। किसी मामले में गलतफहमी होने के भी योग बन रहे हैं। दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चला
उपाय :- चाय या दूध पीकर मुंह साफ करें (कुल्ला करें)।
प्यार :- पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर संयम रखें।
करियर – व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। सोच-समझ कर बढ़ें, प्रयास करें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ी परेशानियों वाला भी हो सकता है।
स्वास्थ्य :- सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। भोजन में मसालेदार चीजें उपयोग न करें।
🤜मीन राशि :-
सकारात्मकता :- नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों पर आपका गहरा असर भी पड़ेगा। आपको ज्यादातर समय परिवार, जीवनसाथी, प्रेमी और रिश्तेदारों को देना होगा। दूसरों की मदद करेंगे। आसपास के लोगों की परेशानियां सुनेंगे। लोगों की मदद भी करेंगे। इस वजह से भी आप नुकसान से बच सकते हैं।
नकारात्मकता :- आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। किसी से शेयर नहीं करें। दिन की शुरुआत थोड़ी खराब भी हो सकती है। न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है। परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं। आप पर या आपकी ईमानदारी पर कोई शक भी कर सकता है। रिश्तों के क्षेत्र में भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। कामकाज में सुस्ती का माहौल रहेगा।
उपाय :- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।
प्यार :- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं।
करियर- नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है। पैसा भी रुक सकता है। स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य :- सिर और पेट दर्द हो सकता है। भोजन में सावधानी रखें।
*👉 इनपुट: पंडित नन्द किशोर कौशल (पानीपत)*
*📞8168038822*





Recent Comments