“साक्षात्कार” एक उपयोगी एवं अनोखी पुस्तक ! रंजना सिंह (समीक्षक)
दैनिक खोज खबर संवाददाता (शमीम क़मर रेयाज़ी) की कलम से 👉 साझा प्रयासों की एक सफल,उपयोगी व अनोखी कृति”साक्षात्कार BPSC/PCS “का प्रथम संस्करण साक्षात्कार की तैयारी में लगे छात्रों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में उपलब्ध है।मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार एवं सुदामा प्रसाद सिंह (प्रखंड विकास पदाधिकारी ,गढ़पुरा,बेगूसराय )व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के अनुभव ,परिश्रम एवं विचारों का अद्भुत संगम इस पुस्तक की विशेषता है।ख़ासकर उन छात्रों के लिए यह महत्व्पूर्ण औषधि साबित होगी जिनके अंदर साक्षात्कार को लेकर संशय की स्थिति बनी रहती है।अनुमानतः 150 पृष्ठों की इस पुस्तक में साक्षात्कार के अर्थ,उद्देश्य एवं महत्व के साथ ही विषय -प्रवेश बेहद आकर्षक व पैनी दृष्टिकोणयुक्त है।तैयारी के विभिन्न आयामों में मुख्यरूप से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ,बायोडाटा एवं हॉबीज की तैयारी,संचार कौशल,पद वरीयता से संबंधित विशिष्ट जानकारी ,क्षेत्र विशेष से संबंधित विशिष्ट व्यक्तियों से मिलना-जुलना,नकारात्मक माहौल से पूर्णतः दूरी बनाए रहना आदि विषय-प्रवेश की आकर्षक टॉपिक में से है।
पुस्तक में सफल प्रतियोगियों के साक्षात्कार की प्रस्तुति गागर में सागर को चरितार्थ कर रही।आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है अभ्यर्थी इस पुस्तक के माध्यम से साक्षात्कार के सम्बन्ध में विशेषज्ञों की पैनी दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण लाभ ले सकेंगे।
यह पुस्तक उनकी सफलता की राह में मील का पत्थर साबित होगी।
(रंजना सिंह M.A B.ed बेगुसराय बिहार)




Recent Comments