
सीवान में नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन
✍सीवान से नवीन सिंह परमार
💢सीवान: गुरुवार को सीवान के दरौली स्थित रामबाग में सीवान भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज सिंह का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया l इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि शिर्ष नेतृत्व ने जिस विस्वास के साथ हमें जिम्मेवारी सौपी है उसे मै अपने कार्यकर्ता बन्धुओं के सहयोग से निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती को बल देने का काम करूँगा। उन्होंने कहां कि प्रत्येक बूथ पर अपने कार्यकर्ताओ की टीम खङी कर के सीवान के सभी विधान सभा सीटों व दोनों संसदीय सीटों भाजपा का ध्वज फहराना ही मेरा मकसद है ।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सह सीवान विधायक व्यासदेव प्रसाद ,पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,पूर्व विधायक रामायण मांझी,रामाकांत पाठक,शिवकुमार मांझी,राहुल तिवारी,धर्मेंद्र सिंह अादि नेताओं ने अभिनंदन सभा को सम्बोधित किया l मंच से वक्ताओं ने मोदी व योगी के गुणगान करना नहीं भुला l
(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)




Recent Comments