
न्यायालय में पेशी के लिए आया कैदी फरार, जेल व पुलिस प्रशासन का हो गया पोस्टमार्टम
▶️ मंगलवार को फरार कैदी का दो दिनों बाद भी नही मिला सुराग
✍सीवान नवीन सिंह परमार की रिपोर्ट
💢मंगलवार को को सीवान मंडल कारा से सीवान न्यायालय में पेशी के लिए आए एक कैदी के न्यायालय परिसर से फरार होने के दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से गुरुवार को सीवान पुलिस हैरान व परेशान रहीं ।
बता दे कि सीवान के नौतन थाना के कांड संख्या 104/ 2015 का नामजद अभियुक्त हरिकेश यादव मंगलवार को सीवान जेल से पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था और वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया ।
सब से हैरान करने वाली बात यह है कि हरिकेश कब फरार हुआ यह कैदी के सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को पता नहीं है ।न्यायालय से कैदी भान जब मंगलवार की संध्या जेल पहुंची व जब जेल कर्मियों ने कैदियों का मिलान शुरू किया तब जाकर पता चला कि एक कैदी फरार है ।
हालांकि की जेल प्रशासन और कैदियों के सुरक्षा में लगे जवान पहले तो मामले को मैनेज करने में लगे रहे, जब मामला मैनेज नही हुआ तब जाकर कैदी के फरार होने की सूचना सीवान नगर थाने को दी गई ।
गुरुवार को कैदी के न्यायालय परिसर से फरार होने के दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पुलिस पदाधिकारी कुछ कहने से बच रहे है ।वहीं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि न्यायालय परिसर से कैदी के फरार होने के मामले की जांच की जा रही है और दोषी सुरक्षा कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई होगी ।
पुलिस अधीक्षक चाहें जो दावा करें, लेकिन सीवान मंडल कारा से पेशी के लिए न्यायालय लाया कैदी फरार हो गया, और किसी को कानोंकान खबर नहीं लगीं ।यह सीवान जैसे अतिसंवेदनशील जिले के लिए अच्छा लक्षण नहीं है ।इस एक घटना ने सीवान जेल सहित सीवान पुलिस की व्यवस्था की पोस्टमार्टम कर के रख दिया है ।
(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)




Recent Comments