मंत्री और विधायक को भी खबर नहीं,बीगोद डाक्टर का तबादला 
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 20 अप्रैल। राजस्थान सरकार के चिकित्सालय विभाग की अनदेखी अब सरकार पर भी भारी पड रही है और कुछ कर्मियो की भूमिका संदिग्ध लग रही है । जानकारी के अनुसार निदेशक [ जन. स्वा.] चिकित्सा एंव स्वास्थ्य सेवायें जयपुर ने 18 अप्रैल कोआदेश कर 5 डाक्टरो को उनके नियुक्त स्थान से हटाकर एक वर्ष के लिये अग्रिम आदेश तक कार्यव्यवस्था के लिये अन्य जगह लगा दिया है जबकी सरकार के खुले आदेश है कि सभी डेपोटेशन निरस्त किये गये है । निदेशक ने इस तरह के आदेश कर पांच डाक्टरो के तबादले किये है जो गलत है । इस कडी में बीगोद से डाक्टर रजनिश गौतम को बतौर डेपोटेशन अमरवासी लगा दिया है और उनकी जगह किसी को नहीं लगाया है । इसकी जानकारी मिलते ही बीगोद व आसपास के क्षेत्र में भारी रोष फैल रहा है । पहले से ही डाक्टरो की कमी से बीगोद वासी परेशान है और एक मात्र डाक्टर को ही हटा दिया गया है ।। आश्चर्य इस बात का है कि इस तरह के आदेशो की सरकार के मंत्री व मांडलगढ़ विधायक को भी पता नहीं है । इस आदेश की प्रति में चिकित्सा मंत्री का नाम नहीं होकर उनके सहायक को दी गई है । नागरिको ने विधायक किर्ती बाईसा से मांग की है कि वह तुरन्त डाक्टर का डेपोटेशन ट्रांसफर को निरस्त कर जनता को राहत दिलाये ।
चर्चाये है कि ऊपरी तौर पर जेबे भरी गई है और गैर कानूनी ढंग से इस तरह तबादला कर जनता की कमर तौड दी है । इस बाबत मुख्यमंत्री व चिकित्सामंत्री को भी शिकायत की जा रही है । भाजपा के राज में बीगोद जैसे कस्बे से एक मात्र डाक्टर को हटाने से अब स्थिति और खराब हो गई है तथा मरिज भारी परेशान होगें । दुसरी और जनहित को ध्यान में रखकर कांग्रेस के आला नेताओं को भी इसका विरोध करना चाहिये । आखिर मरिजो की कौन सुनेगा ? अब ऐसा लग रहा है कि वास्तव में पोपाबाई का राज चल रहा है जिसमें राजनेता मौन बैठे है और जनता दु:ख की जिंदगी जी रही है । बीगोद जैसे बडे कस्बे में 4–5 डाक्टर चाहियें लेकिन 1 ही तैनात थे वो भी ऊपरी रसुकात से फूर उड ही गये ? जिला चिकित्साधिकारी ने भी कल रिलिव कर दिया और आज डाक्टर बीगोद से भी चार्ज दे रहे है । जनता के दु:ख दर्द में विधायक बाईसा सिरियस लेकर डाक्टर का डेपोटेशन वापस निरस्त करा पायेगी या नहीं अब यह जनहित में उन पर ही निर्भर है । मंत्री के साथ बाईसा को भी अधिकारियों ने अंधेरे में रखा है ? जनता को विशवास है कि बाईसा चिकित्सालय के अंधेरे को हटाकर क्या वापस डाक्टर को लगाकर बीगोद की जनता को उजाले की किरण दिखायेगी ??
समय पर विधायक बाईसा इस और जनहित में क्या कर पायेगी या नहीं…
और क्या कदम उठायेगी इस पर नजर रहेगी …. अगर डाक्टर का डेपोटेशन निरस्त नहीं हुवा तो आनेवाले समय में जनता भी राजनेताओं के कदम चुमेगी या दूर करेगी इसका इंतजार रहेगा … कुछ नहीं होगा तो आगे फिर मरिजो का क्या हाल होगा यह,,, राम ही जाने




Recent Comments