परसा में शिक्षको का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रक्षिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

#दीपक कु सिंह /परसा :
परसा(सारण):जिला मध्याह्न भोजन योजना समिति के निर्देश पर प्रखंड के बीआरसी के सभागार कक्ष में प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षको की एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमडीएम प्रभारी प्रियंका कुमारी द्वारा आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ धर्मबीर कुमार बीईओ दिवाकर सिंह और बीआरपी भीपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन के उपरांत बीडीओ धर्मबीर कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन योजना की सत प्रतिशत लाभ छात्रो को उपलब्ध कराने तथा नियमित मध्याह्न भोजन संचालित करने का अपील किया।वही बीईओ दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रधान शिक्षक के अलावे बिद्यालय के अध्यक्ष सचिव तथा सरोइया को भी प्रोजेक्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।ताकि सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना को गुणवक्ता पूर्ण और नियमित मध्याह्न भोजन का लाभ छात्र छात्राओ को मिलने की बाते कही।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक दरियापुर के एमडीएम प्रभारी ममता कुमारी ने मेनू के अनुसार गुणवक्ता पूर्ण खाना बानाने एगमार्क तेल मशाला उपयोग करने शिक्षा समिति का नियमित बैठक कराने समेत कई प्रकार की जनकारी दिया गया।वही एमडीएम प्रभारी प्रियंका कुमारी ने आईवीआरएस नियमित फोन रीशिव कर मध्याह्न भोजन की आकड़ो को उपलब्ध कराने का अपील किया। नियम का पालन नही करने वाले शिक्षको पर कराइ करने का बातें कही।प्रशिक्षण कार्यक्रम में एचएम उमेश राय गजेन्द्र कुमार सुनील गुप्ता अवधेश मिश्रा मालिक राम अनिल कुमार मनोज कुमार पूनम देवी अनीता देवी बिपिन बिहारी यादव अरुण कुमार सिंह विजय कुमार शैलेश कुमार सतेन्द्र कुमार उपेन्द्र कुमार आदि सैकड़ो एचएम शामिल थे।