समस्तीपुर:राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना में सफल हुए छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
खानपुर
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के उ म वि टेढ़ा मिल्की के तीन छात्र राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना में सफल हुए जिसके सम्मान में विद्यालय द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घघाटन जिलापार्षद सह लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति के सदस्य स्वर्णिमा सिंह,बी आर पी श्याम कुमार पाण्डेय, सरपंच मुन्ना ठाकुर एव महंथ राम स्वरूप दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक,अविभावक, जनप्रतिनिधि एव बच्चों को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और वे कुम्हार की तरह वच्चे को गढ़ते हैं।इन्ही के सफल निर्देशन में ये वच्चे आज सफलता प्राप्त किये हैं।इसके लिए शिक्षक भी सम्मान के पात्र हैं।बी आर पी श्याम कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में जब सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का नजरिया ठीक नहीं है।ये सफल बच्चों ने सावित कर दिया है कि प्रतिभा का यहाँ भी कोई कमी नहीं है।उन्होंने अविभावक से कहा कि आप सहयोग करें हम एक आदर्श नागरिक देंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कुमारी हेम सिंह ने किया जबकि संचालन शिक्षक लाल बाबू ने किया।
कार्यक्रम में सफल छात्र राकेश कुमार,रोहित कुमार, सूर्यमणि कुमार को सील्ड ,मैडल एव बुक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सी आर सी सी के सी झा,पूर्व सी आर सी सी उमेश दास, प्रधानाध्यापक नवल किशोर राय, शिक्षक राजेश कुमार,अर्जुन कुमार,धर्मेंद्र कुमार, मंजू कुमारी, भी एस एस के सचिव किरण कुमारी,गुलशन कुमार आदि ने संबोधित किया।