वाराणसी,18 अप्रैल2020;
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (CoronaWarrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के औड़िहार पोस्ट पर प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल के पद पर कार्यरत नरेश कुमार मीणा ने लाॅकडाउन की विषम अवधि में अपने नियमित कार्य के अलावा असहाय,अशक्त गरीब और भूखे लोगों की भरपूर सहायता की । श्री नरेश कुमार मीना आईपीएफ, आरपीएफ पोस्ट औड़िहार ने लॉक डाउन अवधि के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में काम किया। उन्होंने औड़िहार, तरांव, सादात, खानपुर, बहरियाबाद जैसे क्षेत्रों से भूखे और वंचित व्यक्तियों का पता लगाया, जिन्हें बुनियादी भोजन और स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की बहुत जरूरत थी । इस दौरान उन्होंने 800 से अधिक खाद्य पैकेट, 50 लीटर दूध, 500 ब्रेड पैकेट, 500 क्रीम रोल वितरित किए। 200 सुरक्षा फेस मास्क, 200 हाथ साबुन मजदूर महिलाओं और बच्चों को दिए गए उनके काम को काफी सराहा गया है।इस कठिन समय में उनके कृत्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें “कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे” घोषित किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

इनपुट- अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी