*सीवान में तीन दिवसीय मोदी फ़ेस्ट का समापन संपन्न*
*✍सीवान से नवीन सिंह परमार*

*👉मोदी फ़ेस्ट के माध्यम से केन्द्रीय सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का होरहा है प्रयास👈*
*👉दो केन्द्रीय मंत्री व कई सांसदों ने लिया सीवान के मोदी फ़ेस्ट में भाग👈*
♨केन्द्र की मोदी सरकार के तीन वर्ष पुरे होने पर सीवान के राजेन्द्र स्टेडियम में मोदी फ़ेस्ट कार्यक्रम का आयोजन कर के केन्द्रीय सरकार की तीन वर्ष के उपलब्धियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. शनिवार को मोदी फेस्ट का उदघाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नन्दकिशोर यादव ने किया, वहीं रविवार को केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री व रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा आयोजन में शामिल हुए. मोदी फ़ेस्ट के
अंतिम दिवस के आयोजन में गोपालगंज के सांसद जनक चमार विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओ को मोदी सरकार के उपलब्धियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गांव- गांव जाकर लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया ।इस मौके पर सीवान सांसद ओमप्रकाश यादव, सीवान विधायक व्यासदेव प्रसाद, बिहार भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार रोज,राहूल तिवारी, मुकेश कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थें.
*👉इनपुट: श्रीनारद संवाद सेवा*




Recent Comments