*चुनाव जीतने तक करते रहे आरती, एमएलसी बन गए तो बोले ढकोसला*

 *👉चिरांद में आयोजित गंगा माह आरती पर विधान पार्षद के आपत्तिजनक बयान पर बोले नागा बाबा*
♨छपरा/डोरीगंज:
छपरा के बदलपुरा में आयोजित आरा-छपरा पुल के उद्घाटन समारोह में चिरांद में आयोजित गंगा महाआरती पर एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव के आपत्तिजनक बयान के बाद संत समाज में आक्रोश है। महाआरती का आयोजन कराने वाली संस्था चिरांद विकास परिषद के संरक्षक व कंसदियर शिव मंदिर के महंत श्रीश्री108 कृष्ण गिरी नागा बाबा ने सोमवार को संत समाज की सभा बुलाई। इसमें संतों ने एमएलसी द्वारा आरती को ढोंग बताने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। कहा कि एमएलसी धर्म में राजनीति न करें। उन्होंने इस बयान को लोगों को बरगलाने वाला बेतुका बयान बताया। कहा कि जब वीरेंद्र नारायण यादव चुनाव लड़ रहे थे तो उनके घर विजय श्री के लिए लगातार अनुष्ठान का आयोजन किया जाता रहा और वे लगातार देवी-देवताओं की आरती करते रहे लेकिन जीतते ही उनके लिए आरती ढोंग बन गई। दरअसल आरती ढोंग नहीं, एमएलसी का यह बयान ढोंग है जो उन्होंने कुछ राजनीतिक लोगों को खुश करने के लिए दिया और एमएलसी खुद ढोंगी हैं जो चुनाव के पहले आरती करते हैं और जितने के बाद उसे ढोंग कहते हैं। संत समाज ने वीरेंद्र नारायण यादव से अपने इस बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। नागा बाबा ने कहा कि धर्म मे राजनीति बर्दास्त नहीं कि जाएगी।
*👉साभार: श्रीनारद संवाद सेवा*