जम्मू-कश्मीर मे बारिश से बाढ़ जैसे हालात, आर्मी ने किया बचाव कार्य शुरू
खबर विषेशः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
श्रीनगर 6 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के साथ एक बार फिर एक बड़ा खतरा दिखने लगा है। कश्मीर में बिगड़ते मौसम और बारिश के बाद कई नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है, जिसके बाद प्रशासन की ओर से लगातार घाटी की नदियों में पानी के लेवल की निगरानी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी की तमाम नदियों में पानी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास पहुंच गया है जिसे लेकर प्रशासन समेत मौसम विभाग के तमाम अधिकारी हालातों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ जैसी स्थिति होने पर नुकसान न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।
वहीं कश्मीर में स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। मिली सूचना के अनुसार मौसम बिगड़ने के बाद कश्मीर घाटी में तमाम स्कूलों और कालेजों को भी सोमवार तक बंद कर दिया गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय में भी आज होने वाली सभी परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
घाटी में बाढ़ की स्थितियों और बदलते मौसम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। कश्मीर के स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी एडवाइजरी में मौसम को लेकर कई महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की गई है।
कश्मीर में आई इस मुश्किल के हालातों में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद के कंधों पर ले ली है। कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात होने के बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के तमाम जवान अपनी जान पर खेल कर लोगों को रेस्क्यू करने में जुटे हैं। कश्मीर में बाढ़ के हालात में सेना बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। गुरुवार को सेना के इस ऑपरेशन की कुछ फोटो ट्विटर एकाउंट पर शेयर की गई हैं।
सेना की ओर से जारी इन फोटोज पर लोगों की ओर से जबरदस्त सराहना की जा रही है। सेना की पोस्ट पर लोगों ने कश्मीर के हालातों में जवानों की मानवीयता और रेस्क्यू ऑपरेशन में दिखाए साहस की प्रशंसा की है। कश्मीर की इन तस्वीरों में सेना के जवान गहरे पानी और बारिश के बीच लोगों कोरेस्क्यू करते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में झेलम नदी दक्षिण कश्मीर के संगम और सेंट्रल कश्मीर के राम मुंशी बाग में खतरे की निशान को छू गई हैं।
पुंछ में लगभग 20 लोग फंसे 
जम्मू संबाग के पूंछ जिले मीं लगबग 20 लोग पुंछ में बाढ़ वाली नदी में फंस गए है। अधिकारियों ने बताया है की वे एक हेलिकॉप्टर की सेवाओं का इस्तेमाल करेंगे, जिस से नदी में फंसे नागरिकों का बचाव किया जाए गया। 
एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों को बचाया गया है जबकि अन्य लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त एसपी पुंछ मासरुर मीर ने कहा, “हम फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल करेंगे।” 
बचाए गए लोगों को पास के स्कूल की इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया है, इस दौरान स्वास्थ्य सेवा कश्मीर निदेशालय (डीएचएसके) ने गुरुवार को डॉक्टरों से कहा कि घाटी में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए किसी भी स्वास्थ्य देखभाल संबंधी समस्या के लिए तैयार रहें।