*सीवान : बड़हरिया में ईद-उल-फित्र की नमाज दुनिया में अमन व चैन कायम करने के लिए पढ़ी गई*
✍अख़लाक़ अहमद की रिपोर्ट
बड़हरिया (सीवान) : प्रखंड क्षेत्र में पूरे हर्ष व उल्लास के साथ पवित्र ईद का त्यौहार मनाया गया।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई।प्रखंड के फखरुद्दीनपुर गांव में सुबह 8:30 बजे ईद-उल-फितर की नमाज आदा की गई। लोग नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के गले मिले और ईद की बधाई दी।ईद के इस मुबारक अवसर पर लोगों में काफी खुशी देखी गई।लोगों ने जमकर सेवइयां खायीं व खिलाईं।फखरुद्दीनपुर बाजार पर सहने आलम,मो.सलाम, मुन्ना बादशाह,कादिर अली,अरशद,राज मोहम्मद,आमिर हुसैन ने बताया कि ईद खुशियों का त्यौहार है, हमें और हमारे दोस्तों को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है।
फख्रुद्दीनपुर की ईदगाह में ईद-उल-फीतर के नमाज़ में मौलाना वो हफीजे वसीम रीजवी ने कुुरान बताते हुवे फरमाया कि जिसके दिल में कीना (किसी के लिए भी बदले की भावना हो) उसकी इबादत क़बूल नहीं हो सकती है।
मौलाना ने अपने ख़ुतबे में इस बात पर सबसे ज़्यादा ज़ोर दिया कि इंसान दूसरे इंसानों गुनाहों को माफ़ करे और मोहब्बत तथा भाईचारे को कायम कर दुनिया को खुशनुमा बनाए।