​*मधेपुरा:मूल्याकंन केंद्र पर शिक्षको ने कक्षा एक से आठवी तक होने वाले हस्तक मूल्यांकन कार्य बहिष्कार*
👈कुंज बिहारीशास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
मधेपुरा जिले चौसा प्रखंड अंतर्गत बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ ने 23 मार्च 2017 को सामान काम सामान वेतन की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे निहत्थे शिक्षको पर हुए लाठीचार्ज के विरुद्ध प्रखंड के सभी मूल्याङ्कन केंद्र पर शिक्षको ने कक्षा एक से आठवी तक होनेवाले हस्तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।

ज्ञात हो कि प्रखंड में कुल नौ मूल्याङ्कन केंद्र बनाए गए है।जिसमे चौसा,चिरौरी,बसैठा,भटगामा लौआ लगान, फुलौत,पैना ,घोषइ,धुरिया कलासन ,आदि संकुल संसाधन केंद्र पर आज से मूल्यांकन होना था,जिसे शिक्षको ने अपनी सम्मान की रक्षा हेतु बहिष्कार कर दिया।उक्त बातें प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने कही।