दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया के लालबाज़ार निवासी निशान्त, सोनल पोद्दार व उनकी नन्ही परी हृदी के साउथ अफ्रीका में फंसने की ख़बर न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल, व विभिन्न समाचार पत्रों ने प्रमुखता से मीडिया प्लेटफॉर्म पर उच्छाला और अन्य समाचारों के साथ सोशल मीडिया ने भी प्रमुखता से पोस्ट किया। जिसका असर हुआ है कि सांसद पश्चिम चम्पारण ने मामले को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को अवगत कराया। जिससे विदेश मंत्रालय ने संज्ञान लेकर कार्रवाई किया और परिणाम स्वरूप पीडि़तों को यथासंभव सहायता दक्षिणी अफ्रीका सरकार देने लगी। भारत सरकार विदेश मंत्रालय की पहल पर सोनल पोद्दार और उनकी एक वर्षीय बेटी हृदी पोद्दार भारत में शुक्रवार रात को पहुंचे। जिनके बेतिया पहुँचने को लेकर परिजनों में हर्ष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद संजय जयसवाल एवं इस प्रकरण से जुड़े प्रत्येक अधिकारियों को निशान्त व सोनल का परिवार धन्यवाद दे रहा है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त किया है कि निशांत कुमार पोद्दार को सरकार सकुशल भारत लाने का अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत प्रयास प्रारम्भ करे। निशान्त व सोनल के परिजनों ने साउथ अफ्रीका के भारतीय राजनयिक के प्रयासों की सराहना भी की है।