छपरा मे प्रभात खबर द्वारा आयोजित “हास्य कवि सम्मेलन” मे खूब छूटे हँसी के फव्वारे 
—–
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 
—-
छपरा (सारण)
प्रभात खबर द्वारा आयोजित रामजयपाल सिंह यादव काँलेज छपरा के प्रांगण में “हास्य कवि सम्मेलन”का आयोजन शुक्रवार को किया गया ।कार्यक्रम को  जयप्रकाश विश्वविधालय छपरा के कुलपति प्रो० हरिकेश सिंह, विधान पार्षद विरेन्द्र ना० यादव, आसितमा नन्दजी महाराज, युवराज सुधीर सिंह, प्रो० लालबाबू राय समेत मुख्य अतिथियों के साथ संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । वहीं कुलपति प्रो० हरिकेश सिंह व प्रभात खबर छपरा के ब्युरो चीफ ठाकुर संग्राम सिंह ने सभी अतिथियों व हास्य कवियों को मेमोन्टम और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो ने नामी गिरामी  हास्य कलाकारों की प्रस्तुती को खूब सराहा ।कार्यक्रम मे सैकड़ो पुरुष एवं महिलाओं  ने आनंद लिया और कहा की ऐसे कार्यक्रम भाग दौड़ की जिंदगी मे तनाव से मुक्ति के लिये ज़रूरी है ।सभी ने सफल आयोजन एवं  मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम के लिये प्रभात खबर की टीम को बधाई दी ।
न्यूज़ इनपुट — संगम बाबा