दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)की बिहार राज्य कमिटी की बैठक का .विजय कान्त ठाकुर की अध्यक्षता में हुई । बैठक में प्रतिवेदन पेश करते हुए राज्य मंत्री का .अवधेश कुमार ने कहा की मधुबनी राज्य सम्मेलन में बनी नई राज्य कमिटी की यह पहली बैठक है । बिहार के उप चुनावों में दो सीटों पर भाजपा की हार सकरात्मक कदम है । बिहार के मक्का किसानों के मक्के में बड़े पैमाना पर दाना नहीं आने के जिम्मेदार बिहार सरकार और बीज एजेंसी मक्का किसानों के लागत का दो गुना दाम हरजाने के रुप में दिया जाय । 5 अप्रील को खगड़िया में मक्का किसानों का राज्य कन्वेंशन होगा । जिसमें संघर्ष के रुप रेखा तैयार किया जायेगा । छपरा के कोपा गांव में दलितों पर हमले और एक महिला की मौत पिटाई से होना और 6 परिवार को उजाड़ देना और उसपर प्रशासन द्वारा त्वरित करवाई नहीं करना आक्रोशपूर्ण है । उप चुनाव के बाद भाजपा मंत्री गिरिराज सिंह सहीत अन्य नेताओं द्वारा भड़काऊ भाषण देकर दंगा भड़काने का काम किया गया है । रामनवमी पर भी प्रयास किया गया । जिसके विरुद्ध सामंप्रदायिक सौहार्द के लिए आगे आना होगा । चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर 5 अप्रील को भितिहरवा आश्रम से संयुक्त पद यात्रा अछा कदम है । भगत सिंह शहादत दिवस बिहार में बड़े पैमाने पर मनाया गया ।
जन एकता जन अधिकार अन्दोलन के निर्णय पर 23 मई को बिहार में बड़ी जन करवाई करना है ।
14 अप्रील को अम्बेडकर जयंती को सम्विधान बचाओ के रुप में दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले मनाना है ।