सीवान : दक्ष कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सेज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

सीवान : विश्व नर्सेज दिवस के अवसर पर मंगलवार को दक्ष कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल के प्रांगण में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुये नर्सेज दिवस फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल की प्रतिमा के सामने कैंडिल जलाकर मनाया गया । इस मौके पर संस्थान के सचिव डॉ जितेश कुमार ने बताया की इस महामारी के अत्यंत दुःखद घडी में सभी नर्सेज व्यक्ति की जरूरतों की पहचान करने तथा अपनी जान की परवाह बिना किये कोरोना बीमारी की विश्वस्तरीय जंग से लड़ रही है ।
उन्होंने कहा कि नर्सेज के कार्य को सराहते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की ढाल होती है ये नर्से तो आन बान शान होती है ! इस मौके पर संस्थान के सह प्राचार्य डॉ रमन चतुर्वेदी ने नर्से को परिभाषित करते हुए बताया कि ” जो गैरो की खातिर रात जागे वो दावेदार होती है नर्स , जो छीन ले मौत से जिंदगी वो हक़दार होती है नर्स ” डॉ रमन ने बताया कि दक्ष कॉलेज के शिक्षकों और छात्र छात्राओं द्वारा सभी नर्सो को सम्मान देते हुए उनके हौसले को पंख लगाया गया है इस बार नर्सेज वीक को मनाना बहुत ही चैलेंजिंग रहा पंरतु इस दुःखद घडी में भी छात्र छात्राओं द्वारा फ़्लैश कार्ड और पेंटिंग्स, पोस्टर बनाकर कोरोना महामारी के प्रति लोगो को जागरुक किया गया और नर्सेज वीक मनाया गया । डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि सभी नर्सेज को सम्मान देने के लिये आज रात 8 बजे कैंडिल जलाया जायेगा ! मौके पर उपस्तिथ सभी नर्सिंग शिक्षकों ने फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल द्वारा दी गयी शपथ को लिया गया साथ शिक्षकों ने बताया अपने आप को इस क्षेत्र से जुड़कर गौरवान्वित महसूस किया तथा COVID-19 की विपरित परिस्तिथि में सभी नर्सो को हिम्मत और बुद्धिमानी से कार्य कर खुद को साबित करने की अपील की । इस अवसर पर शिक्षिका तान्या सिंह , पूनम बिसेन, गीतांजलि कुमारी, शिक्षक योगेश राठौर , सुरेंद्र यादव, रणजीत सिंह उपस्तिथ थें ।
🔹🔹🔹
[✍साभार : परमार मीडिया सीवान ]