मांझी(सारण)। प्रखंड के शनिचरा बाजार।कुँअर टोली। स्थित प्रसिद्ध नरसिंह देव मन्दिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। गायक वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा दीपक शर्मा रामलाल यादव कमल यादव चन्दन कुमार ज्योतिष पूरी आदि ने आकर्षक कीर्तन व भजन प्रस्तुत किया। तबले पर प्रिन्स कुमार पाण्डेय ने संगत किया। पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में साधु संत आदि अनेक लोगों ने भाग लिया। संचालन मृत्युंजय कुमार बबलू ने किया।