आज मढ़ौरा आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मढ़ौरा(सारण):बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को क़रीब 11:30 बजे दिन में मढ़ौरा आएंगे। यहां मुख्यमंत्री जदयू के पुराने कार्यकर्ता स्व राजेन्द्र सिंह के घर धेनुकि गांव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री पटना से करीब 09: 30 बजे मढ़ौरा के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।दीघापुल के रास्ते सड़क मार्ग से मढ़ौरा पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सूचना पार्टी के मीडिया सेल के जिला संयोजक फिरोज आलम ने दी हैं। मालूम हो की इसके पहले मुख्यमंत्री गत 13 अगस्त को आने वाले थे लेकिन उनके ससुर का निधन हो गया जिस कारण सारी तैयारी होने के बाद भी उन्हें अचानक अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा और वे मढ़ौरा नही आ सके ।सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता उत्साहित हो गए हैं।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मेंं प्रशासन लगा हुआ हैं।