सीवान जिले के दो युवकों की गोपालगंज में सडक दुर्घटना में मौत

गोपालगंज:
सीवान जिले के दो युवकों की सडक दुर्घटना में मौत हो गयी. बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के समीप हुई ट्रक व बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. बताया जाता रहा है कि सीवान जिले के बडहरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी बरजंगी यादव अपने दोस्त रीतेश कुमार साह के साथ बरौली जा रहा था. जैसे वह अपने दोस्त के साथ बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के एनएच 28 के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया. ट्रक के टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, दोनों युवकों की इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान युवकों की मौत हो गयी. वहीं परिजनों को सूचना मिलने पर गांव में मातम का माहौल व्याप्त है.




Recent Comments