सारण :मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री पद के लिए नामांकन 
#मंत्री पद के लिए तीन अध्यक्ष के लिए दो और 18 सदस्यों ने किया नामांकन
मुरारी बाबा|गड़खा।
प्रखंडस्तरीय  मत्स्यजीवी सहयोग समिति के  विभिन्न पदों पर निर्वाचन के लिए शनिवार को नामांकन हुआ।मंत्री पद के लिए मत्सय विभाग के पूर्व मंत्री विक्रमा प्रसाद महतो की पत्नी राजकुमारी देवी , पुर्नवासी महतो और उर्मिला देवी ने नामांकन किया ।
अध्यक्षय पद के लिए संजय महतो और  गोबिंदा महतो ने नामांकन किया। कार्यकारिणी के सदस्य के लिए घोलन महतो जितेंद्र महतो ,अजय महतो ,अनिल महतो , महतो ,रिंकू कुमारी ,विक्रमा महतो, बबिता देवी ,सविता देवी ,लीलावती देवी और अजय महतो सहित 18 लोगो ने नामांकन दाखिल किया। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख उर्मिला देवी उपप्रमुख देवी लाल राय जिला पार्षद शिवप्रसाद मांझी, अखिलेश कुशवाहा नागेंद्र राय राजकुमार मांझी मुन्ना आलम सहित कई लोग मौजूद थे।