नौतन:- सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास

दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन- प्रखंड के धुमनगर पंचायत मे रविवार के दिन माननीय सासंद डा : संजय जयसवाल और माननीय विधायक नारायण साह के द्वारा तीन रोड प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाले रोड का शिलान्यास किया कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए कृत संकल्पित है फिलहाल प्रखंड मे छ:रोडो को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृति मिल गई है संबंधित अभियंताओ एवं संवेदको को हिरासत दिया कि निर्धारित समय अवधि के अंदर निर्माण कार्य को पूरा करना है समय अवधि के अंदर निर्माण कार्य नही करने वाले अभियंताओ के उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वही स्थानीय विधायक नारायण साह ने कहा कि जनता को भी इस कार्य पुरी तत्परता से गुणवत्ता के लिए सजग रहना होगा प्रकल्न के मानक के साथ किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही कि जाऐगी गुणवत्ता मे गड़बड़ी की किसी प्रकार की बर्दाश्त नही कि जाऐगी वही मैके पर प्रखंड मंडल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह रूपक लाल श्रीवास्तव अमीत तिवारी छोटे लाल कुशवाहा पन्नालाल साह चंद्रमा सिंह गैरी महतो सहित पार्टी के अन्य भी कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।




Recent Comments