
सिवान :बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी
#थाना से पांच सौ क़दम की दुरी पर घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया।
#घटना सोमवार अहले सुबह पसनौली सागर वार्ड़ 11 की
#गीट्टी, छड़, सीमेंट व्यवसायी संजिव कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह को पेट में लगी गोली।
#सफेद आपाची बाईक से अपराधियों ने घटना को अंजाम दें फरार हो गए।
#हार्डवेयर व्यवसायी की हालत चिंताजनक, पटना रेफर।
#सीवान होगा अपराध मुक्त पर लगा प्रश्न चिन्ह?
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
जिले में अपराधियों के फ़न इतने उठते जा रहे है कि अपराध के ग्राफ में कमी होने के बजाय दिन पर दिन बढ़ोतरी होते जा रही है,जो एक बडी चिंता का विषय है, पूरे जिले में लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, सक्रिय अपराधकर्मी खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे है जिससे सुशासन की राग अलापने वाली एनडीए की सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है?
इसी कड़ी में जिले के महाराजगंज थाने से लगभग 500 सौ क़दम की दुरी पर स्थित पसनौली सागर वार्ड संख्या 11 में अवस्थित गीट्टी,छड़,बालू व्यवसायी संजीव कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह पिता- स्व. भोला सिंह को सोमवार की तड़के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार हथियारों से लैश अपराधकर्मियों ने गोली मार दी। जिससे व्यवसायी मूर्क्षित हो कर घटनास्थल पर गिर पड़े और घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए। घटना उस समय घटी की जब व्यवसायी अपने दुकान के सामने बैठ कर पेपर पढ़ रहे थे, उधर गोलियों की तड़तडाहत को सुन घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी तथा मोहल्लेवासी दौड़ कर आते तब तक अपराधी के भाग निकले। आनन-फानन में घायल व्यवसायी को इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां हालात नाजूक बनी रहने की वजह से सदर अस्पताल के चिकिसकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद सुचना पाकर महाराजगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना के छानबीन में जुट गयी।बतादे की
व्यवसायी को पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगने व अधिक रक्तश्राव के कारण सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।सदर अस्पताल के चिकिसकों ने घायल को खतरे से बाहर बता रहे है।
———————————————————-
आगजनी कर लोगों ने की सड़क जाम,पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर लगाये कई गम्भीर आरोप।
घटना के बाद आक्रोशित बाजारवासियों ने स्थानिय पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोड़ के बीचो-बीच पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिससे बाजार में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। हो रहे आगजनी और हंगामा के चलते बाजार के दुकानदार अपनी -अपनी दुकानें बंद कर दिये जिससे बाजार में सन्नाटा पसर गया और दूर दराज व सुदूर इलाको से आये ग्रामीण बाजार से भाग खड़े हुए।रोड़ जाम कर आगजनी कर रहे आक्रोशित लोगों का कहना था कि आये दिन थाना इलाके में आपराधिक घटनाओ में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है इसके बावजूद पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है ।दूसरी ओर आक्रोशित लोग यह भी आरोप लगा रहे थे कि पुलिस सिर्फ शरीफ व सम्भ्रांत परिवार के लोगो को परिसान कर वरीय पदाधिकारी से पीठ थपथपाने में मशगूल है जबकि सक्रिय अपराधी पर कोई शिकंजा नही कसा जा रहा है जिसके चलते सक्रिय अपराधकर्मी आये दिन कहीं न कहीं आपराधिक घटना को अंजाम लगातार दे रहे है।वही दूसरी ओर आक्रोशित लोग यह भी आरोप लगा रहे थे कि पुलिस जिले के छोटे -मोटे अपराधियो को पकड़ कर अपना पीठ थपथपा रही है जबकि जिले के दुर्दांत अपराधकर्मी खुलियाम घूम रहे है तथा कहीं न कहीं अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है।वही आक्रोशितों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानिय पुलिस प्रशासन के निष्क्रियता के चलते अपराधी थाने के बगल से इतनी बड़ी घटना को बेखौफ अंजाम देकर आसानी से चलते बने और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। आक्रोशितों का यह भी आरोप था कि अगर पुलिस समय के साथ घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का पीछा करती तो शायद भाग रहे अपराधी पुलिस गिरफ्त में आ जाते।
————————————
क्या कहते है महाराजगंज थाने के थानेदार।
महाराजगंज के थानेदार अरुण कुमार मंडल ने कहा कि गोली के शिकार घायल का फर्द बयान लेने के लिए थाने के पुलिस पदाधिकारी को पटना भेजा गया है ताकि घटना की प्राथमिकी दर्ज की जा सके।वैसे फिलहाल एक पुलिस टीम गठित कर इलाके के चारों तरफ छापेमारी शुरू कर दी गई है।वही लोगों के द्वारा लगाए
गये आरोप के बारे में पूछे जाने पर श्री मंडल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
——————————
क्या कहते है एसपी
(फाइल फ़ोटो एसपी)
एसपी नवीन चन्द्र झाँ ने कहा कि पूरे जिले में मेरे योगदान के बाद से सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने के लिये एक सूची तैयार कर आये दिन उनपर नकेल कसी जा रही है और किसी भी सूरत में आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बख्से नही जायेंगे चाहे वो जो भी हो।




Recent Comments