✍️परमार मीडिया नेटवर्क

सीवान : जिले में आगामी दिनों संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए सोमवार को सीवान जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने समाहरणालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की ।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धक एवं सभी सहयोगी संस्थाओं के जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

बैठक में जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पल्स पोलियो अभियान पर विशेष ध्यान देना है, उन्हें फील्ड में तीन दिन घूम कर अभियान का खुद से अनुश्रवण करना सुनिश्चित करे ।प्रोग्राम के बारे में आम लोगो तक कार्यक्रम के पूर्व आशा, आंगनवाड़ी एवं एएनएम के द्वारा जानकारी पहुचाएं।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि वे खुद पल्स पोलियो अभियान चक्र के समय फील्ड में घूम-घूम कर निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे।