स्वच्छता मिशन को दिखा रखा है ठेंगा, महामारी फैल सकती है यहां 
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 9 जून। शहर की कच्चीबस्तियों के हाल बदहाल है जहां सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है । 
गंदगी के कारण फिलहाल घरों में बीमारियों के कुछ मामले हीसामने आए हैं,जल्दी ही यहां से गंदगी दूर और नालियों की सफाई नहीं हुई तो क्षेत्र में महामारी फैलने की पूरी संभावना है ।
नगर परिषद की सौतेली मानी जा रही ज्योति नगर बस्ती में सांवरिया  रिसोर्ट केपासऔरसेन्ट्रल एकेडमी स्कूल के पीछे अनेक कच्चे पक्के घरों वाली गलियों में गंदगी से भरी नालियों की सफाई के लिए क्षेत्रिय निवासी नगर परिषद को लिखित शिकायतें कर के थक चुके हैं लेकिन यहां कभी सफाईकर्मी पहुंचते ही नहीं । कुछ घरों के बाहर नालियां है ही नहीं । घरों के बाहर गंदे पानी के भराव की वजह से बीमारियों ने यहां बार बार दस्तक दी है । क्षेत्र के परेशान नागरिक बताते हैं कि कुछ बच्चों में खसरे की बीमारी भी पाई जा चुकी हैं जबकि खुजली,चर्म रोग तो हर घर में पाया जा रहा है। बरसात का दौर शुरु होने वाला है तब इस क्षेत्र के लोगों की हालत क्या होगी ?  
देखा जाए तो शहर के सर्वाधिक गंदी और बीमारियों से भरपूर क्षेत्र का सर्वे कराया जाए तो इसी बस्ती को यह खिताब हासिल होगा ।क्षेत्र के निवासी शीघ्र ही यहां सफाई ना होने पर जिला कलेक्ट्रेट पर मोर्चा ले जाने की तैयारी कर रहे हैं ।