•पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में कमल खिलने से 2019 के चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ मिला संजीवनी : मनोज

✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए PARMAR डाॅट काॅम

सीवान : 03 मार्च : पूर्वोतर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद शनिवार दोपहर बाद पूरे जिले के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है । जहां तहां भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाइयां खिला अपनी हर्ष जता रहे है । वही जीत का श्रेय अमित-मोदी की बेमिसाल जोड़ी को देते भी नहीं थकते है । ज्ञात हो पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में भाजपा प्रचंड बहुमत लाकर लेफ्ट की किला को फतह कर दिया है । जबकि नगालैंड मे भी भाजपा गठबन्धन को साधारण बहुमत मिला दिख रहा है , वहीं मेघालय में भी सहयोगियो को साथ देकर भाजपा की भागीदारी वाली सरकार बनाने की कोशिशे जारी है ।

पूर्वोतर के राज्यों में जीत की बधाइयाँ देने मे सीवान से भी तांता लगा हुआ है । भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहां कि यह जीत ऐतिहासिक है । इस जीत से कार्यकर्ताओ में उत्साह बढें गा जो 2019 के आम चुनाव के लिए एक संजीवनी के रूप में काम करेगा । उन्होंने कहा कि एक दो उप चुनाव में भाजपा के हार के बाद मोदी लहर पर सूर्यग्रहण लगने की घोषणा करने वाले विरोधियों के लिए पूर्वोत्तर भारत से आज जो यह संदेश आया है, उस से उन्हें अपनी औकात का पता चल जाएगा ।
पूर्वोत्तर भारत में पार्टी को मिले ऐतिहासिक जीत पर खुसी व्यक्त करने वालों में सीवान विधायक व्यासदेव प्रसाद, संजय पांडेय, राहुल तिवारी, प्रदीप कुमार रोज, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, धनंजय सिंह, बबलू साह आदि लोग प्रमुख है ।