सारण के रसूलपुर के नये थानाध्यक्ष ने किया ज्वाइन 
—-
देवेंद्र कुमार सिंह 
—-
रसूलपुर (सारण )
स्थानीय थाना के नये थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया ।इस मौके पर उनहोंने कहा कि अपराध तथा अपराधियों पर नकेल कसना व बिहार में पूर्णतः शराब बन्दी होने के बाद भी शराब के धंधे में शामिल धंधेबाजों को सलाखों के भीतर कर शराब मुक्त क्षेत्र बनाना ही मेरी प्राथमिकता होगी।रसूलपुर थाना क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ रही लूट व हत्या को लेकर हीं मूझे बतौर थानाध्यक्ष पदस्थापित किया गया है।श्री यादव इसके पूर्व गोपालगंज जिले के बिशम्भरपुर थाना में थानाध्यक्ष रह चुके हैं ।नये थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय व्यवसायीयों में अपनी सुरक्षा के प्रति आशा कि किरणें जगी हैं ।