सारण :​डोरीगंज मे शौच करने गयी नाबालिक युवती का हुआ अपहरण
——-
दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट 
——
डोरीगंज/सारण 
डोरीगंज थाना क्षेत्र के दियारा स्थित रायपुर बिनगावा पंचायत के बलवन टोला गांव मे संध्या समय शौच करने गयी एक पंद्रह वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण का मामला प्रकाश मे आया है। इस संबंध में युवती की मां कांति देवी ने डोरीगंज थाने मे अपने ही गांव के पंकज कुमार,राजकुमारी देवी व रेणु कुमारी को नामजद अभियुक्त बना प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग युवती की मां कांति देवी ने बताया है कि बीते सोमवार को संध्या 8 बजे के करीब में मेरी बेटी घर के बाहर खेत में शौच करने गयी थी। लेकिन काफी देर होने के बाद भी जब घर नहीं लौटी। पूरा खोजबीन करने के बाद भी मेरी बेटी नहीं मिल पायी। जिसके बाद पता चला कि मेरे ही गांव के सुरेश राय का बेटा पंकज कुमार, बेटी रेणु कुमारी व पत्नी राजकुमारी देवी ने मेरी बेटी का अपहरण गलत नीयत से किये है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि अपहृत युवती के मां के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है  ।