घर में लगी आग सामान जलकर राख
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बारां 29 मार्च । शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिचि के गांव बलारपुर में बुधवार को दोपहर 12 बजे करीब एक मकान में आग लगने से उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया । बलारपुर निवासी बिशना पुत्र बालिया भील के घर के अंदर 4 बोरी मक्का, 5 बोरी गेंहू, 2 बोरी चना, 5000 रुपए नगद, और घरेलू सामान जलकर राख हो गए । आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर आग को बुझाया मगर तब तक सामान जलकर राख हो गए थे । उन्होंने बताया कि घर पर कोई नही था । सब खेत पर काम कर रहे थे । आग की लपटें देख आस पास के लोग दौड़ पड़े । वहाँ मौजूद लोगो ने बताया कि गरीब था । इसके पास तो खाने के लिए भी कुछ नही बचा । घटना की जानकारी मिलते है । सरपंच भी तुरन्त मौके पर पहुंच गयी और आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वाशन दिया ।




Recent Comments