समाजसेवी व्यास सिंह के नेतृत्व में आनंद बाग मठ के वार्षिक संत सम्मेलन में आयोजित हुआ सेवा शिविर

सीवान : सिसवन प्रखंड के बखरी स्थित आनंद बाग मठ परिसर में संतशिरोमणि जगन्नाथ स्वामी व संतश्री भगवान् दास जी के समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के दिन होने वाले वार्षिक संत सम्मेलन व मेले के अवसर पर शुक्रवार को सीवान के प्रमुख समाजसेवी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के नेतृत्व में एक सेवा शिविर का आयोजन कर के सम्मेलन में आए संतो व श्रद्धालुओ के बीच मिष्ठान्न व शीतल पेय जल का वितरण किया गया ।

इस शिविर में हजारों लोगों ने पहुंच कर मिष्ठान्न व पेयजल ग्रहण किया ।
इस मौके पर कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास, राजेश श्रीवास्तव , ब्रजेन्द्र सिंह, संत सिंह, उमेश्वर प्रसाद, मुराद अली, राहुल सिंह, संतोष सिंह, पंकज कुमार सिंह , रोहित कुमार सहित दर्जनों की संख्या में सेवाभावी कार्यकर्ता मौजूद थें ।
➖➖➖➖
परमार मीडिया – सीवान { बिहार }