सीवान :मिशन 2019 की तैयारी में अभी से जुट जायें :- इंद्रदेव सिंह पटेल
—————————————–
दैनिक खोज-खबर के लिए  राकेश सिंह लववंशी
—————————————–
सिवान : जदयू ने मिशन 2019 की तैयारी के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है।इस बात की जानकारी जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने दी। जिला जदयू के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी के सभी साथी गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक साझा करें।साथ ही मिशन 2019 की तैयारी में अभी से जुट जाएं।श्री पटेल ने सदस्यता अभियान पर बल देते हुए समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने की बात कही।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कविता सिंह ने कहा कि अब बांटने की राजनीति के दिन लद गये।हम जोड़ने की राजनीति करते हैं।वहीं हेमनारायण साह ने कहा कि हमें हरेक गांव में 25 सक्रिय कार्यकर्ता बनाना है।जो कि जमीनी स्तर पर काम करे और सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताए।सभा को 
रमेश सिंह कुशवाहा,जदयू संगठन मंत्री मंजीत कुमार सिंह ,जदयू नेता अजय सिंह ने भी संबोधित किया।मौके पर पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने भाग लिया।