*सीवान : पचरुखी एनएच 85 के निर्माणाधीन पुल से गिरकर एक मजदूर की मौत*

✍कुमार विपेंद्र
*सीवान : पचरुखी बाईपास एनएच 85 के निर्माणाधीन पुल से गिरकर मजदूर घायल हो गया।गंभीर स्थिति में घायल मजदूर को सीवान सदर हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।मृत मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का सुभाष मंडल बताया जा रहा है।*
*मजदूर का शव जब वापस एनएच 85 के समीप घटना स्थल पर आया तो ठेकेदार और कुछ अन्य लोग मामले को रफ़ा दफा करने की जुगत में लग गए।मसलन ठेकेदार सभी मजदूरों को टिन के शेड के अंदर भेजते देखे गये ताकि ओ मीडिया से बात नहीं कर सकें।*
*मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि यहाँ पर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं है।ठेकेदार द्वारा जैसे-तैसे कार्य कराया जाता है।सेफ्टी बेल्ट,टोपी को कौन कहे यहाँ पर कार्यरत दर्जनों मजदूर शर्ट भी नहीं पहनते है।*
*एक मजदूर ने नाम ह् छापने के शर्त पर बताया कि यहां न तो कोई अधिकारी आते हैं जो सेफ्टी से सम्बंधित बातों की जाँच करें और ना ही कोई सामाजिक कार्यकर्ता।*