घटिया पुल निर्माण को ले ग्रामीणों का प्रदर्शन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर/सिवान
सिवान
बसंतपुर के सूर्यपुरा पंचायत भवन से शेखपुरा तक प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत बन रहे पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री को ले गुरुवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका आरोप था कि पुलिया में लगा साइफन टूटा हुआ है तथा साइफन में मिट्टी भराई की गई है, तो पानी कैसे बाहर जाएगा। इसका ढलाई काले पत्थर से होना चाहिए, जबकि बड़े उजले पत्थर से किया जा रहा है। सीमेंट घटिया किस्म का उपयोग किया जा रहा है और बिना सुधार के निर्माण कार्य जारी है। प्रदर्शन करने वालों में उप मुखिया नन्हेँ कुमार ठाकुर, क्यामुद्दिन अंसारी, अजीज मियां, राधेश्याम ठाकुर, अकबर मियां, तनबीर अंसारी, अजीज अंसारी, आदि शामिल थे।
————-




Recent Comments