सीवान :अपहृत किशोरी बरामद
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर , सीवान 
 आंदर (सिवान) :
 थाना के जयजोर गांव से सोमवार की देर संध्या थाना के सअनि सुयश शाही ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है। लड़की को 164 के बयान के लिए मंगलवार को सिवान भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक गुठनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव है। इस बाबत किशोरी के पिता ने आंदर थाना में 15 दिसंबर को अपहरण की एफआइआर दर्ज कराई थी।