मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर चुस्त-दुरूस्त तैयारी
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाली मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर इस बार चुस्त-दुरूस्त तैयारी की गई है। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा संचालन के लिए केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में वीक्षक के साथ-साथ जोनल, स्टैटिक पदाधिकारी व गश्ती व उड़नदस्ता टीम को प्रतिनियुक्त किया गया हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी सहित चार सशस्त्रबल की तैनाती की गई हैं। परीक्षा 31 जुलाई से दो अगस्त तक होगी। इसके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में आठ हजार आठ सौ 67 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा केंद्रों पर वर्ग कक्ष में दो वीक्षक की तैनाती की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द धारा 144 लागू होगी। परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द फोटो स्टेट की सभी दुकानें बंद रहेगी। सीसीटीवी के साथ-साथ परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई हैं। परीक्षा संबंधी किसी शिकायत व परामर्श के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसका नंबर 06154-243704 है।




Recent Comments