गंगौली की टीम ने बन्हैंती को हराकर कप पर जमाया कब्जा
रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपर)प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उच्च विद्यालय राघोपुर के मैदान में आर सी सी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मुकाबला बन्हैंती और गंगौली के बीच खेला गया।जिसमें बन्हैंती ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 111 रनों का लक्ष्य दिया।वही जबाब में गंगोली ने 13 ओवर में 112 रन बनाकर मैच जीत कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया।आपको बता दू की यह फाईनल मुकाबला कुल 15 ओवर का खेला गया।वही मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज गोलू कुमार को दिया गया।साथ ही जीते हुए विजेता टीम को कप देते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह विभूतिपुर विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक शक्ति का विकास होता है।युवा खिलाड़ी अपने मेहनत और लगन से आगे बढ़ें।क्रिकेट की खेल से युवाओं को शिक्षा लेने की जरुरत है।जिस तरह खिलाड़ी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अंतिम क्षणों तक लगे रहते है ठीक उसी तरह युवाओं को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगे रहना चाहिए।वही दूसरी और उपविजेता टीम को कप देते हुए छात्र जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार राय ने इस तरह के आयोजन के लिए टूर्नामेंट का मुख्य आयोजक सुजीत कुमार एवं सुधीर राम को साधुवाद दिया।मौके पर ललित यादव मुरारी झा,दीपक झा,सुधीर राय सुजीत कुमार,पिंटू कुमार ,विकास कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।