दरवाजे से बाइक चोरी कर ले जाते अपराधियों ने गृहस्वामी को घोंपा चाकू, पटना रेफर

मढ़ौरा (सारण) :
स्थानीय थाना क्षेत्र के आटा गांव में बाइक चोर आपराधियों ने गृहस्वामी को चाकू घोंप गंभीर ज़ख़्मी कर बाइक लेकर फरार बताये जा रहे है। मिली जानकरी के अनुसार बीती रात दस बजे के आसपास तीन लुटेरों ने सेवानिवृत शिक्षक शिवनाथ सिंह के दरवाजे पर खड़ी पैशन प्रो बाइक ले जा रहे थे की गृहस्वामी के पौत्र 22 वर्षीय कुंदन कुमार की नजर पड़ी तो रोकने का प्रयास किया। लेकिन बाइक चोर चाकू से हमला कर दिये। जिसमें आटा गांव निवासी राजेश सिंह का पुत्र कुंदन कुमार पेट में चाकू लगने से गंभीर ज़ख़्मी हो मौके पर गिर गये और अपराधी बाइक लेकर फरार हो गये। परिजनों ने आनन फानन में जख्मी को छपरा सदर अस्पताल ले गये, जहां पर प्राथमिक उपचार के वाद पटना रेफर कर दिया गया।सूचना पाकर पुलिस रात में ही घटना स्थल पर पहुँच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।




Recent Comments