सीवान : बीएसएफ उपनिरीक्षक के साथ मारपीट
#न्यूज़ इनपुट-परवेज अख्तर , सीवान 
 आंदर (सिवान) : 
थाना के फतेहपुर गांव में बीएसएफ के उपनिरीक्षक खेढ़ाय निवासी मुकेश कुमार राम के साथ कुछ लड़कों ने गाली गलौज
की तथा मारपीट कर घायल कर दिया है। मुकेश कुमार राम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर फतेहपुर निवासी आशीष कुमार सिंह समेत अन्य लोगों
पर मारपीट कर 35 हजार रुपये नकद एवं सोने की चेन छीन लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वे अपने छोटे भाई को पटना के लिए छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान कुछ युवक सड़क पर खड़े थे। उनसे बगल में खड़े होने के लिए कहा तो वे लोग मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर रुपये और सोने की चेन छीन ली। इस सबंध में थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।