
मांझी(सारण)। रविवार को नेहरू युवा केंद्र तथा युवा कार्य व खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध ग्रामप्रेष्य युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में इंद्रप्रभा पब्लिक स्कूल ताजपुर के प्रांगण में आत्मनिर्भर भारत पर युवाओं का एक दिवसीय अभीमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री प्रो रविंद्र नाथ मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में आधुनिक भारत के प्रणेता व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता के बदौलत ही आज भारत में पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत स्वरोजगार और कृषि के क्षेत्र में कार्य का दायित्व प्रशासन को सौंपा गया है। जिसका सदुपयोग कर गांव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। अपने सम्बोधन में अनुभव जिंदगी का सोशल ग्रुप के संचालक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता व संस्कृति और परंपराओं को आधुनिकता के साथ समावेशित कर देश व समाज को सहज ढंग से आत्म निर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को मुफ्तखोरी से बचने का सुझाव दिया।
आत्मा के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र दुबे उर्फ साधु दुबे ने कहा कि आत्म निर्भर बनने के लिए युवाओं को कृत संकल्पित होना होगा और कृषि के क्षेत्र में नए स्वरोजगार को तलाशना होगा।
मांझी के उप प्रमुख मनोज सिंह ने प्रखंड की सरकारी योजनाओं में ब्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प दुहराया। और कहा कि जहां तक हो सकेगा गांव के युवाओं को कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में स्वरोजगार एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग करूंगा। अध्यक्षीय भाषण में माधव सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जनार्दन सिंह ने गांव की संरचना स्वरोजगार के नए आयाम और पंडित नेहरू द्वारा लिखित भारत की खोज पुस्तक पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हम अपने संस्कार और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं इसीलिए हम स्वरोजगार से भी दूर होते जा रहे हैं। जरूरत है कि हम अपने स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए प्रधानमंत्री के आवाहन लोकल फॉर वोकल को अपनाते हुए आत्मनिर्भर बनें।प्रशिक्षण कार्यक्रम को बीडीसी सदस्य राम इकबाल साहनी वार्ड सदस्य जितेंद्र शाह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन ग्रामप्रेष्य युवा शक्ति संगठन के सचिव अधिवक्ता चंद्रशेखर कुमार द्विवेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पंकज द्विवेदी ने किया। मौके पर अभय कुमार दास नीरज भारद्वाज धीरज भारद्वाज रजत कश्यप प्रभात रंजन राजेश सिंह अजय सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments