सीवान:परीक्षा के चौथे दिन भी दिखी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था
#परवेज अख्तर /सीवान
महाराजगंज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा के चौथे दिन भी अनुमंडल मुुख्यालय मे परीक्षार्थियों, अभिभावकों के आवागमन को लेकर चहल पहल बनी रही। अनुमंडल के सभी सात केंद्रों पर कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग काफी चुस्त-दुरुस्त दिखे।परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त महिला दंडाधिकारी के साथ महिला पुलिस जवान इंटर परीक्षा को लेकर काफी सजग दिखे। परीक्षा आरंभ होने के पूर्व अन्य दिनों की तरह केंद्र के अंदर प्रवेश कर रहे परिक्षार्थियों को गेट पर ही रोककर महिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जांच रूम ले जाकर जांच की जा रही थी। जिस कारण केंद्र पर जांच को ले छात्राओं की लंबी कतार लगभग सभी केंद्रों पर देखने को मिली। इधर परीक्षा शुरू होते ही एसडीओ मंंजीत कुमार, एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात,डीसीएलआर मधुसुधन प्रसाद,बीडीओ रवि कुमार,सीओ रवि राज,बीईओ राजकुमार माझी नेे लगातार केंद्र का निरीक्षण करते दिखे। केंद्र पर मोबाइल के प्रयोग पर अब भी पूर्णत: रोक नहीं लग सकी है। कुछ केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस कर्मी के अलावा वीक्षक भी मोबाइल उपयोग करते दिखे। अनुमंडल प्रशासन की तरफ से 6 फरवरी के पहले ही यह निर्देश जारी कर दिया गया था कि परीक्षा के समय किसी भी फोटो स्टेट की दुकान में नहीं खुलेगी को लेकर सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रह रही है।