बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने स्वंय दर्ज कराई प्राथमिकी

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से दैनिक खोज खबर के लिये प्रबंध संपादक ब्रजेश भारती की विशेष रिपोर्ट:-
सावधान: अगर आप व्हाट्सऐप ऑपरेट करते हैं तो सावधान हो जाएं। आपका यह मैसेजिंग ऐप आपको जेल की हवा भी खिला सकता है।
आपको डरा नहीं रहे हैं, लेकिन व्हाट्स ऐप के चक्कर में कई लोग जेल की हवा खा चुके है। कई इस ओर अग्रसर है।आज जिस तरह युवाओं में इस मैसेजिंग ऐप का जलन बढ़ गया उससे अधिक इसकी दुरूपयोग की भी संभावना बढ़ गई।
ताजा मामला बख्तियारपुर थाने में स्वय थानाध्यक्ष ने ग्रुप के तीन एडमीन पर ग्रुप में अश्लील विडियो व मैसेज डालने पर अपना व वरीय अधिकारीयों के भावना को ठेस पहुचाने का मामला दर्ज किया।
क्या है पुरा मामला- व्हाट्स ऐप ओल्ड ग्रुप नाम से मोबाईल नं 7761944205 ने एक ग्रुप बनाया जिसमें बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य वरीय पदाधिकारीयों को मेंबर बनाया गया। यह ग्रुप निरंतर संचालित की जा रही थी। 28,29 अप्रैल व उससे पहले भी इस ग्रुप में मोबाईल नं 9672345111 से कई बार अश्लील विडियो डाला गया।जब उक्त नंबर की जांच की गई तो नंबर का लोकेशन राजस्थान राज्य के जयपुर शहर का प्राप्त हुआ। छानबीन के क्रम में यह पता चला की इस ग्रुप के एडमीन के रूप में उपरोक्त नंबर के अलावे तीन अन्य शामिल है। जिनमें 7644965925,9155626335 एव एक अन्य नंबर शामिल है। इस ग्रुप में डाले गये अश्लील विडियो से ग्रुप में शामिल सदस्यों के भावना को आहत पहुंची है।
यहां यह भी बता दे की इस ओल्ड नामक ग्रुप में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सहित वरीय पुलिस पदाधिकारीयों भी शामिल है। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि भादवि की धारा 420/120(B) /467/468/499/34 के तहत मामला दर्ज की गई है।
क्या कहते है साईबर एक्सपर्ट –
साइबर एक्सपर्ट बतातें हैं कि इस तरह के जुर्म में जमानत आसानी से नहीं मिलती है और सात साल तक की सजा भी हो सकती है। अगर आप सोचते हैं कि आप पकड़े नहीं जाएंगे तो यह गलत है। फोन से आपका आइपी एड्रेस ट्रेक करके आपके घर का पता आसानी से लगाया जा सकता है और इस जुर्म में बिना वारंट के गिरफ्तारी हो सकती है।
यह सावधानियां बेहद जरूरी है-
किसी भी तरह के अश्लील फोटो या वीडियो को शेयर न करें।गाली-गलौच वाले मैसेज या पोस्ट शेयर न करें,धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट नहीं करें,अगर आप एडमिन है तो ऐसा करने वालों को ग्रुप से हटा दें। हो सके तो गलत पोस्ट करने वालों के खिलाफ शिकायत करें।