सिवान :नहर में पानी नहीं आने से किसानों में रोष
#परवेज अख्तर /सीवान
तरवारा
स्थानीय नहर में पानी नहीं आने से क्षेत्र के किसानों में रबी फसल का पैदावार घटने की संभावना हैं। जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी ने कहा कि किसानों द्वारा रवि फसल की जब से बुवाई की गई है। उसके बाद से नहर में अब तक पानी नहीं आया है।इसको लेकर किसानों में रोष है।गंडक विभाग के अधिकारियों की मनमानी से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है जिससे किसान रबी फसल के पैदावार को लेकर चिंतित हैं।




Recent Comments