पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
 यूपी के पडरौना अनुमंडल क्षेत्र के थाना जटहा बाजार के माघी कोठिलवा गांव के पास तिलक साहनी के बगीचे से होकर शुक्रवार की रात में पुआल लेकर बिहार जा रही बैलगाड़ी पर पुलिस को शक होने पर बैलगाड़ी को रोक पुआल हटवाया तो उसमें भारी मात्रा में बोरे में कसी गई नकली लैला शराब की बोतल व बैलगाड़ी बरामद करने के साथ पांच तस्करों को हिरासत में लेकर बड़ी सफलता हासिल की है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जीवन को समाप्त कर देने वाली नकली लैला की बोतल के साथ पांच तस्कर पकड़ लिए गए।जिन्हें आबकारी एक्ट में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया है।
विश्वस्त सूत्रों की माने तो जटहा बाजार थाना क्षेत्र का कथित युवा नेता व जहरीले शराब के कारोबारी के ऊपर सत्तापक्ष का बरदहस्त प्राप्त है।जो वर्षो से शराब का कारोबार कुशीनगर सहित बिहार के सीमांत गांवो में अपने रैकेट से चला रहा है।इस कारोबारी द्वारा निर्धारित व मुहमांगी रकम भी चट्टे-बट्टे को मुहैया कराई जाती है।जटहा पुलिस उसके ठिकानो तक पहुच कर भी विफल हो गई है।यहा तक कि शराब माफिया को पुलिस उठा भी चुकी है।लेकिन कार्यवाही से दूर भाग रही है।क्यों कि एक सत्तापक्ष के बैनर लगाये नेता द्वारा उसके गोरखधंधे की सुरक्षा प्रदान करने की बात भी उजागर हो रही है।जो निर्भिक हो कर अपने अवैध शराब का धंधा बेखौफ होकर चला रहा है।
थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि नकली शराब कारोबारी के ठिकानो तक रेड मारा गया, अपितु अभी सफलता नहीं मिली है।गिरफ्तार तस्करों के बारे में बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जरार निवासी शहीद,नियामत,कादिर के साथ पश्चिमी चंपारण बिहार के बगहा निवासी लल्लन साहनी,अजीत मिश्रा को नकली लैला शराब की 521 बोतल के साथ गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के विरुद्ध सीआरपीसी 102/17,272आईपीसी,60/62 आबकारी एक्ट में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया है।