
मांझी में शराब के साथ एक डीसीएम ट्रक, एक बोलेरो तथा एक मोटरसाइकिल जप्त, पांच धंधेबाज गिरफ्तार
मांझी(सारण) : स्थानीय पुलिस ने बलिया मोड़ से वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो तथा एक मोटरसाइकिल सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार लोगो मे उतर प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी कल्याण सिंह, बैरिया थाना क्षेत्र के बाबू के डेरा गांव निवासी आशीष कुमार यादव, रिविलगंज थाना क्षेत्र गोरिया छपरा गांव निवासी धीरज यादव तथा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासुमगंज गांव निवासी राहुल शर्मा बताया जाता है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था। जांच के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोक कर जांच की गई। जिसमे 96 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार बैग में अंग्रेजी शराब लेकर आ रहा था।जांच के दौरान उसे भी पकड़ लिया गया। उसके पास से 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। थोड़ी देर बाद ही टेम्पू से उतर कर बैग लेकर जा युवक पुलिस जांच देखकर भागने लगा। भागते हुये युवक को पकड़ कर बैग जांच की गई तो उसके पास 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। सभी गिरफ्तार लोगो के विरुद्ध नयी उत्पाद अधिनियम के तरह प्राथमिकी दर्ज सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने शराब लोडेड एक डीसीएम ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। समाचार प्रेषण तक बरामद शराब की गिनती चल रही थी।




Recent Comments