
एक ही परिवार के चार व्यक्ति समेत डेढ़ दर्जन लोग थे सवार, 7 लोग जान बचाकर निकले बाहर
मांझी(सारण)। बुधवार की देर शाम को मांझी प्रखण्ड के मटियार घाट के निकट बुधवार की देर शाम मजदूरों व किसानों से भरी एक नाव सरयू नदी में डूब गई। जिसपर करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। जिसमें छह महिला और ग्यारह पुरुष बताए जाते है। जिसमें में से चार लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाए जबकि तीन लोगो को डेंगी नाव से बाहर निकाला गया। इनमें एक ही परिवार के दो लोगो की मृत्यु हो चुकी है जबकि इसी परिवार से दो लोग लापता भी बताए जा रहे है। गोताखोर शेष 10 लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। सभी लोग दियारा में परवल की लत्ती रोप लौट रहे थे। डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे को लेकर गांव में हाहाकार मचा हुआ है।चारो तरफ चीखपुकार मची है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर जिले के वरीय अधिकारियों के साथ स्थानीय पदाधिकारी एवं एकमा विधायक श्रीकांत यादव पहुचे है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की हुजूम उमड़ पड़ी है। घटनास्थल पर पहुची एनडीआरएफ की टीम। अब तक दो लोगो की शव मिलने की बात बताई जा रही है। बाकी अन्य व्यक्तियों को रेस्क्यू टीम खोजने मे लगी हुई है।




Recent Comments